‘Jawan’ review and release : सिनेमाघरों में जवान की धूम, पहले दिन फिल्म तोड़ देगी कमाई के कई रिकार्ड

'जवान' 7 सितंबर, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ हो चुकी है। इसमें शाहरुख खान के साथ विजय सेतुपति, नयनतारा...

‘जवान’ 7 सितंबर, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ हो चुकी है। इसमें शाहरुख खान के साथ विजय सेतुपति, नयनतारा, सान्या मल्होत्रा और प्रियामणि हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी कैमियो रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म एक व्यावसायिक मनोरंजक फिल्म मानी जा रही है।

जवान में अभिनेता शाहरुख खान को दोहरी भूमिका में दिखाया गया है – एक खुफिया अधिकारी और एक चोर के रूप में अभिनेता नजर आएंगे। ‘जवान’ एटली की पहली हिंदी फिल्म है। गौरी खान और गौरव वर्मा ने रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के तहत फिल्म का निर्माण किया गया है। यह फिल्म 2 घंटे 49 मिनट समयावधि की है। ट्रेलर और गानों को दर्शकों से पोसिटिव रिएक्शन मिला है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि ये फिल्म सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म साबित होगी। आंकड़ों के मुताबिक पहले दिन फिल्म की कमाई भारत में नेट 70 करोड़ रुपये से अधिक हागी। जिसमें ने 60 करोड़ से अधिक हिन्दी भाषा से होगा। वही वर्ल्डवाइड ग्रॉस 120 करोड़ से ज्यादा का अनुमान लगाया जा रहा है।

गुरुवार को सुबह 6 बजे ‘जवान’ का शो हाउसफुल रहा है। प्रशंसकों ने भी पटाखे फोड़े, सिनेमाघरों के अंदर नृत्य किया और शाहरुख के पोस्टरों की पूजा की। कहने की जरूरत नहीं है कि ‘जवान’ को लेकर उत्साह चरम पर है। यहां फिल्म की रिलीज के आसपास की सारी गतिविधियां हैं।

गुरुवार सुबह मुंबई के गेयटी गैलेक्सी थिएटर में जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के लिए दही-हांडी का स्टंट करने वाले कुछ लड़कों का भीड़ ने स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button