राहुल- मायावती के विवाद में केशव मौर्य की इंट्री, बोले- बसपा और कांग्रेस मिले हुए हैं, राहुल को उनकी पार्टी ही गंभीरता से नहीं लेती

राहुल गांधी और मायावती के छिड़े विवाद के बीच में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान आया है। उन्होंने कांग्रेस और बसपा पर जमकर हमला बोला, तंज कस्ते हुए कहा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को उनकी पार्टी गंभीरता से नहीं लेती है, भाजपा को इससे कोई फर्क नही पड़ता है। लेकिन जनता ये समझ गयी है कि अंदरखाने बसपा कांग्रेस मिले हुए हैं। ईडी और सीबीआई से वही डरते हैं जो गलत करते हैं। 2014 कि बाद से ये बात साफ है कि भाजपा ना खाएगी और ना खाने देगी।

शानिवार को एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया की उनकी पार्टी मायावती की बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन कर 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती थी। और उन्होंने मायावती को सीएम पद का ऑफर भी दिया था। मायावती पर दलित मिशन को बर्बाद करने का आरोप लगाया था।

राहुल गाँधी के इस आरोप पर पलटवार करते हुए मायावती ने कहा राहुल के बयान में जातिवादी मानसिकता है। कांग्रेस ने दलितों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होने कहा कि कांग्रेस का हाल खिसियानी बिल्ली जैसा है। कांग्रेस अपने बिखरे घर को संभाल नहीं पा रही है। कांग्रेस की जातिवादी भावना साफ दिखती है’। बसपा के प्रति इनकी नफरत साफ नजर आ रही। कांग्रेस बसपा पर गलत आरोप लगा रही है। मुझ पर भाजपा से मिलने का आरोप भी गलत है।

https://www.youtube.com/watch?v=joYMLtkYXRo

Related Articles

Back to top button
Live TV