लखीमपुर डबल मर्डर : दो सगी बहनों के मौत के मामले में पुलिस ने छह लोगों को किया गिरफ्तार !

लखीमपुर के एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। जहां एक माँ के सामने ही उसकी दो बेटियों को अगवा कर लिया और घटना के कुछ ही समय बाद दोनों बेटियों के शव पेड़ से बंधे मिले...

लखीमपुर के एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। जहां एक माँ के सामने ही उसकी दो बेटियों को अगवा कर लिया और घटना के कुछ ही समय बाद दोनों बेटियों के शव पेड़ से बंधे मिले। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की तो लोगों ने पुलिस का जमकर विरोध किया। प्रदेश के एडीजी (Law and order) प्रशांत कुमार ने कहा है कि घटना के संबंध में हर पहलू पर जांच की जा रही है। अपहरण के बाद हत्या की घटना को डीजीपी मुख्यालय ने गंभीरता से लेते हुए है। परिजनों द्वारा दर्ज कराये गए मुकदमें के आधार पर पुलिस ने अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

लड़कियों की मां ने आरोप लगाया कि उनकी बेटियों की हत्या कर दी गई। पड़ोसी गांव निघासन थाना क्षेत्र के तीन युवकों पर अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दोनों बहनें घर के बाहर लगी चारा मशीन से चारा काट रहा थी, दोपहर करीब तीन बजे बाइक सवार तीन लोगों ने उनकी बेटियों का अपहरण कर लिया। बुधवार को बाद में एक खेत में एक पेड़ से लटके उनके शव पाए गए। मृत दोनों बहनों की उम्र 14 और 18 साल है।

लड़कियों के परिवार ने आरोप लगाया कि उनके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया हैं। जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गई हैं। परिजनों के आरोपों के बाद आरोपियों पर दुष्कर्म, हत्या व बाल शोषण के अंतर्गत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले में सतर्कता दिखाते हुए अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

Related Articles

Back to top button