सदी की महान गायिका लता मंगेशकर के स्वास्थ्य में मामूली सुधार, अफवाहों से बचने के लिए परिवार ने की अपील

8 जनवरी को स्वर कोकिला लता मंगेशकर हल्के लक्षणों के साथ कोविड पॉजिटिव पाई गईं थी और उन्हें दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती कराया गया था। मंगेशकर परिवार ने लोगों से उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में "परेशान करने वाली अफवाहें" फैलाने से बचने के लिए भी कहा।

मंगलवार को बॉलीवुड की महान गायिका लता मंगेशकर के स्वास्थ्य के बारे में उनके परिवार ने जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लता मंगेशकर की सेहत में “मामूली सुधार” हुआ है, लेकिन वह अब भी आईसीयू में बनी हुई हैं। लता मंगेशकर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर डाले गए एक पोस्ट में लिखा गया है, “लता दीदी के स्वास्थ्य में मामूली सुधार है और वह अभी भी आईसीयू में हैं।”

8 जनवरी को स्वर कोकिला लता मंगेशकर हल्के लक्षणों के साथ कोविड पॉजिटिव पाई गईं थी और उन्हें दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती कराया गया था। मंगेशकर परिवार ने लोगों से उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में “परेशान करने वाली अफवाहें” फैलाने से बचने के लिए भी कहा। लता मंगेशकर के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया, “कृपया दीदी के स्वास्थ्य के बारे में परेशान करने वाली अफवाहें फैलाने या यादृच्छिक संदेशों का शिकार होने से बचें। धन्यवाद।”

92 वर्षीय लता मंगेशकर का इलाज डॉक्टरों की एक टीम द्वारा किया जा रहा है, जिसका नेतृत्व डॉ प्रतीत समदानी कर रहे हैं। लता मंगेशकर के करीबी पारिवारिक मित्र अनुषा श्रीनिवासन अय्यर द्वारा साझा किए गए बयान में कहा गया है, “रोजाना अपडेट देना संभव नहीं है क्योंकि यह परिवार की निजता में सीधा दखल है। हम आप में से प्रत्येक से इस मुद्दे के प्रति संवेदनशील होने का अनुरोध करते हैं।”

लता मंगेशकर को भारतीय सिनेमा के महानतम गायकों में से एक माना जाता है। उन्होंने 1942 में 13 साल की उम्र में अपना करियर शुरू किया और कई भारतीय भाषाओं में उनके नाम 30,000 से भी अधिक गाने हैं। लता मंगेशकर को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया हैं।

Related Articles

Back to top button