AAP प्रमुख केजरीवाल को मिली जमानत, आम चुनाव के मद्देनजर कोर्ट ने सुनाया फैसला

केजरीवाल को कोर्ट ने सशर्त जमानत दी है। ED ने केजरीवाल को PMLA के तहत गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने देश में चल रहे आम चुनाव के मद्देनजर केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी है

आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले केजरीवाल को जमानत मिलने से इंडिया गठबंधन को बड़ी ताकत मिलेगी।

केजरीवाल को कोर्ट ने सशर्त जमानत दी है। ED ने केजरीवाल को PMLA के तहत गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने देश में चल रहे आम चुनाव के मद्देनजर केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी है। केजरीवाल जेल से बाहर आएंगे। पार्टी के प्रचार के कमान संभालेंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम जमानत दी है। गुरुवार 21 मार्च को ED ने अरविंद केजरीवाल को उनके घर से गिरफ्तार किया था। एक अप्रैल से दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है केजरीवाल।

CM अरविंद केजरीवाल के वकील शादान फरासत ने बताया कि, केजरीवाल को 20 दिन के लिए अंतरिम जमानत दी जा रही है… वे चुनावी प्रचार में क्या कहेंगे, क्या नहीं इस पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाए गए हैं। 2 जून तक उन्हें अंतरिम जमानत दी गई है।

Related Articles

Back to top button