लखनऊ हवाई अड्डे और SGPGI ने यात्रियों और कर्मचारियों के लिए आयोजित किया स्तन कैंसर जागरूकता सत्र

डॉक्टरों की एक टीम ने यात्रियों को बैगेज टैग के साथ स्तन कैंसर जागरूकता सामग्री भी वितरित की।

चौधरी चरण सिंह अंतरर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट (एसजीपीजीआई) मेडिकल साइंसेज के एंडोक्राइन और स्तन सर्जरी विभाग के सहयोग से यात्रियों और हवाई अड्डे के कर्मचारियों के लिए स्तन कैंसर जागरूकता सत्र आयोजित किया।

लखनऊ हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने कहा, “जागरूकता सत्र में, एसजीपीजीआई के डॉक्टरों ने यात्रियों और कर्मचारियों को स्तन कैंसर से जुड़े खतरों और इसका जल्द पता लगाने के तरीकों के बारे में जागरूक किया।

डॉक्टरों की एक टीम ने यात्रियों को बैगेज टैग के साथ स्तन कैंसर जागरूकता सामग्री भी वितरित की। डॉक्टरों ने प्रतिभागियों को स्तन कैंसर की रोकथाम और शीघ्र पता लगाने और इसके उपचार के लिए कदमों और सावधानियों के बारे में शिक्षित किया।

Related Articles

Back to top button