Lucknow Building Collapse: लम्बे रेस्क्यू में मोबाइल की बैटरी खत्म, मलबे में फंसे लोगों से टूटा संपर्क, अपनों के लिए परिजनों की बेचैनी बढ़ी

हजरतंगज में अलाया अपार्टमेंट में बहुमंजिला इमारत ढही। बीते कई घंटों से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आर्मी,NDRF और SDRF की टीम रेस्क्यू में जुटी है। मलबे से निकाले गये घायलों को अस्पताल भेजा गया। सिविल,ट्रामा में घायलों का इलाज जारी है।

लखनऊ. हजरतंगज में अलाया अपार्टमेंट में बहुमंजिला इमारत ढही। बीते कई घंटों से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आर्मी,NDRF और SDRF की टीम रेस्क्यू में जुटी है। मलबे से निकाले गये घायलों को अस्पताल भेजा गया। सिविल,ट्रामा में घायलों का इलाज जारी है। मलबे में फंसे कई लोग परिवारजनों के संपर्क में हैं। घटनास्थल के बाहर खड़े लोगों में अफरातफरी का माहौल है। लम्बे रेस्क्यू की वजह से मोबाइल की बैटरी खत्म होने से मलबे में फंसे लोगों से संपर्क टूट गया है। अपनों को देखने के लिए परिजनों की बेचैनी बढ़ी। अपनो को बचाने,सुरक्षित होने की कर रहे दुआएं।

मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मलबे में दबे लोगों के परिजन दुआएं कर रहे हैं। परिजन लगातार अपनों के लिए दुआएं कर रहे हैं। नम आंखों से परिवार के लोग अपनों के सुरक्षित होने की दुआएं कर रहे हैं। हजरतगंज स्थित अलाया अपार्टमेंट ताश के पत्ते की तरह ढह गया है। मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है, बिल्डिंग का मलबा हटाया जा रहा है, बिल्डिंग करीब 10 साल पुरानी बताई जा रही है।

डीजीपी डीएस चौहान ने कहा अभी 10 से 12 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलेगा। अभी अंदर 5 लोग फंसे हुए हैं। मलबे में दबे लोगों को ऑक्सीजन पहुंचाने की कोशिश जारी है। अलाया अपार्टमेंट की 2 मंजिल ड्रिल की जा चुकी है। दो फ्लोवर से रास्ता बनाया जा चुका है, तीसरे फ्लोवर से रास्ता बनाने का काम जारी है। बता दें, मौके पर युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक बिल्डिंग मलबे में फंसे 14 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

लखनऊ में हजरतगंज में 5 मंजिला अलाया अपार्टमेंट की बिल्डिंग गिरने से हड़कंप मच गया है। मौके पर लोगों का निकालने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं। घायलों को सिविल अस्पताल और केजीएमयू में भर्ती किया जा रहा है। भूकंप के कारण बिल्डिंग गिरने का अनुमान जताया जा रहा है। बिल्डिंग गिरने से कई लोगों के दबे होने की संभावना जताई जा रही है। ये हादसा हजरतगंज क्षेत्र के वजीर हसन रोड पर हुआ है। रेस्क्यू ऑपरेशन में आर्मी, NDRF और SDRF की दर्जनों टीमों को लगाया गया है।

Related Articles

Back to top button