
उत्तर प्रदेश की राजनीति से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके रामगोविंद चौधरी का निधन हो गया है। उन्होंने 74 वर्ष की उम्र में लखनऊ के संजय गांधी स्नात्कोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (PGI) में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही समाजवादी पार्टी और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।
लखनऊ : सपा के वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी का निधन
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) September 25, 2026
➡️पूर्व मंत्री और नेता प्रतिपक्ष रहे थे रामगोविंद चौधरी
➡️74 वर्ष की उम्र में PGI लखनऊ में हुआ निधन
➡️समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता थे रामगोविंद चौधरी
#Lucknow #RamGovindChaudhary #SamajwadiParty @samajwadiparty pic.twitter.com/R0In36RcS8
रामगोविंद चौधरी समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और पार्टी के सबसे कद्दावर और मुखर नेताओं में गिने जाते थे। उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक सफर के दौरान कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं और उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी एक मजबूत छाप छोड़ी।
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था और PGI में उनका इलाज जारी था। इलाज के दौरान शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।रामगोविंद चौधरी का जाना उत्तर प्रदेश की समाजवादी राजनीति के एक युग का अंत माना जा रहा है।









