
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयकर विभाग (IT) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘शंख एयरलाइंस’ के कार्यालय पर छापा मारा है। गोमती नगर विस्तार के वरदान खंड स्थित शंख टावर में बने इस तीन मंजिला ऑफिस में आयकर विभाग के कई अधिकारी एक साथ पहुंचे। इस अचानक हुई छापेमारी से कंपनी और आसपास के व्यावसायिक परिसरों में हड़कंप मच गया। टीम ने एयरलाइंस के प्रबंध निदेशक (MD) श्रवण विश्वकर्मा के ऑफिस में पहुंचकर उनसे गहन पूछताछ शुरू कर दी है।
लखनऊ : संख एयरलाइंस के ऑफिस पर IT का छापा
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) September 25, 2026
➡️श्रवण विश्वकर्मा के ऑफिस पर पहुंची IT टीम
➡️गोमती नगर विस्तार के संख टावर में छापा
➡️इनकम टैक्स के कई अफसर एक साथ पहुंचे
➡️तीन मंजिला ऑफिस में कर्मचारियों से पूछताछ
➡️श्रवण विश्वकर्मा से भी पूछताछ जारी
➡️सभी के मोबाइल IT टीम ने कब्जे… pic.twitter.com/dxNyRNeh7x
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम ने कार्रवाई के दौरान ऑफिस में मौजूद सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले1 लिए हैं, ताकि जांच प्रक्रिया में कोई बाहरी हस्तक्षेप न हो सके। आईटी टीम कंपनी के बैंक खातों के विवरण, वित्तीय लेन-देन, आय के मुख्य स्रोतों और भारी-भरकम रकम के निवेश से जुड़े दस्तावेजों को बारीकी से खंगाल रही है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह पूरी कार्रवाई वित्तीय अनियमितताओं और कर चोरी की आशंका के चलते की जा रही है। आयकर अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि एयरलाइंस के संचालन और विस्तार के लिए जो फंड आ रहा है, उसका स्रोत क्या है। फिलहाल, टीम के अधिकारी दस्तावेजों की जांच और पूछताछ में जुटे हुए हैं, और इस हाई-प्रोफाइल छापेमारी से जुड़े अन्य खुलासे जल्द सामने आने की उम्मीद है।









