Lucknow: लोकसभा में मैनपुरी से सियासी ताल ठोकेंगे शिवपाल, बैठक के दौरान कही ये बड़ी बात !

2024 लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश के सभी बड़े छोटे नेता हलचल में हैं। सभी इस पर विचार करने में लगे हैं कौन कहां से चुनाव लड़ेगा। सीट बटवारे को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गयी हैं...

2024 लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश के सभी बड़े छोटे नेता हलचल में हैं। सभी इस पर विचार करने में लगे हैं कौन कहां से चुनाव लड़ेगा। सीट बटवारे को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गयी हैं। नेताओं का रूठने और उनको मनाने का कार्यक्रम भी शुरू हो गया हैं। पार्टियां अपने अपने क्षेत्र में पकड़ बनाने और संगत नेता की तलाश में लगी हैं। इसी बीच प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि यदि मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से चुनाव नहीं लड़ते हैं तो इस स्थिति में वह मैनपुरी लोकसभा सीट से मैदान में उतरेंगे।

शिवपाल यादव से जब एक चर्चा के दौरान पूछा गया कि क्या आप भाजपा के सहयोग से मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। यदि मुलायम सिंह यादव स्वास्थ्य कारणों के चलते मैनपुरी से चुनाव न लड़ें। इस पर शिवपाल यादव ने कहा कि वह कहते हैं नेताजी स्वस्थ रहें और पुनः चुनाव लड़ कर जीते। यदि वह नहीं लड़ते हैं तब देखेंगे की क्या हालात रहते हैं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने सपा के साथ अपने सम्बन्ध को बेहतर बनाने के चक्कर में अपने 5 साल गवां दिए। अखिलेश के साथ मेरा अनुभव बहुत कड़वा रहा। इस विधानसभा में 1 सीट पर मान जाना मेरी भूल थी लेकिन मजबूरी भी थी। क्योंकि मेरा चुनाव चिन्ह जब्त हो गया था। अब हम अखिलेश यादव के बारे में बात नहीं करना चाहते हैं। अगर वे मेरी बात मानते तो आज सपा की सरकार चल रही होती।

बात के दौरान उनका दर्द भी दिखा उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान हमें स्टार प्रचारक तक नहीं बनाया गया। अगर उन्हें एक हेलीकॉप्टर भी दिलाया गया होता तो हर सीट पर 20000 वोट तक और दिला दिया होता। फ़िलहाल अब हम अपनी पार्टी मजबूत कर रहे हैं। डीपी यादव सियासी तौर पर हमारे साथ हैं।

बतादें कि वर्तमान में मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से विधायक हैं। हालाँकि कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर मुलायम सिंह यादव चुनाव नहीं लड़ते हैं तो इस बात की पूरी सम्भावना हैं कि शिवपाल यादव वहां से लड़ें। और सूत्रों से खबर हैं कि भाजपा उन्हें समर्थन दे सकती हैं। ऐसे में देखना यह है कि क्या सपा प्रसपा आमने सामने आएंगे।

Related Articles

Back to top button
Live TV