लखनऊ: CM योगी से मिले श्रीलंका के उच्चायुक्त अशोक मिलिंडा, आपसी संबंधों, सांस्कृतिक एवं पर्यटन जैसे मुद्दों पर चर्चा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज श्रीलंका के उच्चायुक्त अशोक मिलिंडा मोरागोडा ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर श्रीलंका और भारत, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के मध्य सम्बन्धों को और प्रगाढ़ करने, सांस्कृतिक एवं पर्यटन के क्षेत्रों में अधिक सहयोग करने के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज श्रीलंका के उच्चायुक्त अशोक मिलिंडा मोरागोडा ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर श्रीलंका और भारत, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के मध्य सम्बन्धों को और प्रगाढ़ करने, सांस्कृतिक एवं पर्यटन के क्षेत्रों में अधिक सहयोग करने के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया।

सीएम योगी एवं श्रीलंका के उच्चायुक्त के मध्य वार्ता में दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक सम्बन्धों को सुदृढ़ करने, पर्यटन को बढ़ावा देने तथा श्रीलंका में रामायणकालीन विभिन्न स्थलों को विकसित करने के सम्बन्ध में चर्चा की गई, जिससे उत्तर प्रदेश सहित अधिक से अधिक भारतीय नागरिक पर्यटन हेतु श्रीलंका जा सकें।

श्रीलंका के उच्चायुक्त ने विगत वर्षों में उत्तर प्रदेश में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री को वाराणसी एयरपोर्ट पर लगाने हेतु 02 पेण्टिंग्स भेंट की। उन्होंने अशोक वाटिका की एक शिला मुख्यमंत्री को भेंट की। उन्होंने उत्तर प्रदेश में श्रीलंका से संजीवनी बूटी के पौधे लाकर लगाने की बात भी कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राचीन काल से भारत और श्रीलंका के मध्य सांस्कृतिक सम्बन्ध हैं। श्रीलंका में स्थित रामायणकालीन स्थल भारत विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के साथ इन सम्बन्धों को और प्रगाढ़ करते हैं। उन्होंने अशोक वाटिका की एक शिला लेकर आने के लिए उच्चायुक्त के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीलंका में भगवान श्रीराम की स्मृतियों से जुड़े अनेक पावन स्थान हैं।

भगवान बुद्ध से जुड़े सर्वाधिक स्थल उत्तर प्रदेश में हम सभी का गौरव हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा लोकार्पित कुशीनगर इण्टरनेशनल एयरपोर्ट से अब श्रीलंका सहित पूरी दुनिया के बौद्ध श्रद्धालुओं के लिए इन पवित्र स्थानों की यात्रा सुगम हो गयी है।

Related Articles

Back to top button
Live TV