
प्रदेश में लगातार बारिश का कहर जारी हैं। लगातार 24 घण्टे से भी अधिक समय से हो रही बारिश ने कई जिलों में लोगों के जीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया हैं। राजधानी लखनऊ के कई इलाकों से बेहद दर्दनाक घटनाएं सामने आ रही हैं। खबर हजरतगंज से हैं जहां होटल सागर की छत गई हैं। जिससे 1 गार्ड घायल हो गया हैं।
हजरतगंज के गोखले मार्ग पर स्थित प्रतिष्ठित होटल सागर की छत गिर गयी हैं. जहां छत के मलबे में होटल का गार्ड दब कर घायल हो गया। घायल गार्ड को सिविल अस्पताल भेजा गया है। जहां उसका उपचार कार्य जारी हैं।
गौरतलब हैं की सुबह हजरतगंज से ही एक दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत की खबर आयी थी। जिसमें 1 व्यक्ति के घायल भी हुआ हैं। दूसरी तरफ उन्नाव में एक कमरे में मां, बेटे, बेटी रहे थे। कमरा ढ़हने से 2 बेटे और 1 बेटी की मौत हो गई हैं। जबकि मां घायल बताई जा रही हैं।