महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का अयोध्या दौरा आज, रामलला का करेंगे दर्शन-पूजन, जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

लखनऊ : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की बागडोर संभालने के बाद सीएम एकनाथ शिंदे पहली बार अयोध्या के दौरे पर जा रहे हैं। वे भगवान राम की नगरी में करीब 9 घंटे बिताएंगे। भगवान राम के बन रहे भव्य मंदिर का जायजा लेंगे। शिंदे के साथ शिवसेना के नेता, सांसद और विधायक तथा सहयोगी दल भाजपा के नेता भी हैं।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सरकार के कई मंत्री शनिवार की शाम अयोध्या पहुंच गए है। अयोध्या में सीएम शिंदे का जोरदार स्वागत होगा। इसके लिए शिवसैनिकों के एक दिन पहले विशेष ट्रेनों से अयोध्या पहुंच गए है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सुबह 10.30 बजे लखनऊ से अयोध्या के लिए होंगे रवाना होंगे। सुबह 11.45 बजे अयोध्या पहुंच कर दोपहर 12 बजे रामलला के दर्शन पूजन करेंगे और श्रीराम मंदिर में महाआरती में शामिल होंगे। रामलला के दर्शन पूजन के बाद सीएम एकनाथ शिंदे दोपहर 2.30 बजे अयोध्या में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

शाम 5.45 बजे सरयू घाट पर पहुंच कर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शाम 6 बजे होने वाली सरयू पर महाआरती में शामिल होंगे। अयोध्या में करीब 9 घंटे रुकने के बाद शाम 7 बजे सड़क मार्ग के जरिए लखनऊ रवाना होंगे, उसके बाद रात 10.30 बजे लखनऊ से मुंबई रवाना हो जाएंगे।

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

  • आज सुबह 10.30 बजे अयोध्या के लिए होंगे रवाना
  • सुबह 11.45 बजे अयोध्या पहुंचेंगे महाराष्ट्र सीएम
  • 12 बजे रामलला के दर्शन पूजन करेंगे सीएम शिंदे
  • श्रीराम मंदिर में महाआरती में शामिल होंगे शिंदे
  • राम मंदिर के निर्माण कार्य को देखेंगे महाराष्ट्र सीएम
  • 2.30 बजे अयोध्या में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे सीएम शिंदे
  • आज शाम 5.45 बजे सरयू घाट पर पहुंचेंगे महाराष्ट्र सीएम
  • शाम 6 बजे सरयू पर महाआरती में होंगे शामिल
  • शाम 7 बजे सड़क मार्ग के जरिए लखनऊ होंगे रवाना
  • रात 10.30 बजे लखनऊ से मुंबई होंगे रवाना।

Related Articles

Back to top button