महाराष्ट्र कांग्रेस को लगा बड़ा सदमा, दिग्गज नेता अशोक चव्हाण ने दिया इस्तीफा

जहाँ अब कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर नेता अशोक चव्हाण को लेकर चर्चा तेज हो गई है, कारण है उनका पार्टी से इस्तीफा देना।

डिजिटल डेस्क: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की मुसीबत एक के बाद एक बढ़ती चली जा रही है। महाराष्ट्र की राजनीती में एक और बड़ा खेला देखने को मिला है। जहाँ अब कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर नेता अशोक चव्हाण को लेकर चर्चा तेज हो गई है, कारण है उनका पार्टी से इस्तीफा देना। उनके इस्तीफे के बाद अब अटकलें लगनी शुरू हो गई है कि चव्हाण जल्द ही पाला बदल सकते हैं।

दरअसल, कांग्रेस नेता ने सोमवार यानी 12 जनवरी को विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मुलाकात की है। इसी के साथ, चव्हाण ने उनको विधानसभा सदस्यता से अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार ये इस्तीफा सुबह करीब 11 बजे दिया गया। इस बीच सियासी गलियारों में अनुमान लगाया जा रहा है कि विधानसभा से चव्हाण के इस्तीफ़ा देने के बाद वो बीजेपी का हाथ थाम सकते हैं। इस बात को खुद बीजेपी के आधिकारिक सूत्रों ने माना है, उनके बयान अनुसार अशोक चव्हाण जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि दोनों तरफ़ से अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। गौरतलब है कि इससे पहले भी अशोक चव्हाण का BJP के साथ जाने की अटकलें लग चुकी हैं।

आपको बता दें कि आज बीजेपी में स्थानीय कार्यकर्ताओं को शामिल होने के लिए दोपहर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार द्वारा होना था। मगर यहां महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री CM देवेंद्र फडणवीस भी पहुंच गए हैं। जिसके बाद ऐसे कयास लग रहे हैं कि अशोक चव्हाण जल्द ही पाला पलट कर BJP ज्वाइन कर सकते हैं। 

Related Articles

Back to top button