मुंबई; महाराष्ट्र सरकार ने टाटा समूह के मालिक रतन टाटा को उद्योग रत्न सम्मान से सम्मानित किया. सम्मानित करने के लिए उद्योगपति रतन टाटा के आवास पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और देवेंद्र फड़नवीस पहुंचे और सम्मानित प्रदान किया.
#WATCH उद्योगपति रतन टाटा को उनके आवास पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और देवेंद्र फड़नवीस द्वारा उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। pic.twitter.com/XVNfvmXNGv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 19, 2023
रतन टाटा को सम्मानित करने के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि उद्योग रत्न पुरस्कार महाराष्ट्र सरकार द्वारा पहली बार शुरू किया गया है. पहला पुरस्कार हमें रतन टाटा जी को देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. रतन टाटा और टाटा ग्रुप का देश के लिए योगदान बहुत बड़ा है. महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिए गए इस पुरस्कार को स्वीकार करने के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं.