योगी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, नए प्रभारी मंत्रियों की सूची जारी; जानें किसको मिली कहाँ की जिम्मेदारी…

कई पुराने मंत्रियों के जिले भी बदले गए, नए चेहरों को अहम जिम्मेदारी; एके शर्मा को जौनपुर-भदोही, अनिल राजभर को आजमगढ़-सिद्धार्थनगर की कमान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को प्रभारी मंत्रियों की सूची में बड़ा फेरबदल करते हुए नए मंत्रियों को अहम जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है। कई पुराने मंत्रियों के जिलों में भी बदलाव किया गया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को राजधानी लखनऊ के साथ-साथ प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का प्रभारी मंत्री बनाया गया है, जबकि कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह को प्रयागराज और मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

किसको कहाँ मिली कमान- पूरी सूची

सूर्य प्रताप शाही को अयोध्या और बस्ती, मनोज पांडेय को सीतापुर, अजीत सिंह पाल को फतेहपुर, कृष्णा पासवान को कौशांबी, कैलाश सिंह राजपूत को एटा, सुरेंद्र दिलेर को बुलंदशहर, हंसराज विश्वकर्मा को सोनभद्र, बेबी रानी मौर्य को इटावा और हाथरस, लक्ष्मी नारायण चौधरी को अलीगढ़ और फिरोजाबाद, जयवीर सिंह को झांसी और फर्रूखाबाद का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

कैबिनेट और राज्य मंत्रियों को मिली अहम जिम्मेदारी

धर्मपाल सिंह को गाजियाबाद और रामपुर, अनिल राजभर को आजमगढ़ और सिद्धार्थनगर, राकेश सचान को रायबरेली और कन्नौज, नगर विकास मंत्री एके शर्मा को जौनपुर और भदोही का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं, भूपेंद्र चौधरी को आगरा-कासगंज, योगेंद्र उपाध्याय को कानपुर, आशीष पटेल को गोंडा, ओम प्रकाश राजभर को अंबेडकरनगर, दारा सिंह चौहान को कुशीनगर-श्रावस्ती, सुनील शर्मा को सहारनपुर, अनिल कुमार को मुरादाबाद, असीम अरुण को हरदोई और मेरठ, जेपीएस राठौर को संभल और बरेली तथा दिनेश प्रताप सिंह को बांदा और बहराइच का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। इस फेरबदल को आगामी चुनावी तैयारियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button