Mamta Kulkarni बनीं महामंडलेश्वर ! जानें कैसे बॉलीवुड की एक मशहूर अदाकारा बन गई साध्वी?

अब Mamta Kulkarni अपनी पुरानी पहचान को पीछे छोड़ते हुए एक नई आध्यात्मिक यात्रा पर निकल पड़ी हैं। Maha Kumbh में....

हाल ही में महाकुंभ 2025 से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई थी। जिसके तहत 90 के दशक की मशहूर बॉलीवुड अदाकारा Mamta Kulkarni ने सन्यास लेने का फैसला किया। इसी के तहत अयोध्या में आयोजित महाकुंभ में उन्होंने सन्यास दीक्षा ग्रहण की और अब उन्हें किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। तो चलिए जानते है कैसे फेमस एक्ट्रेस Mamta Kulkarni ने अदाकारा से महामंडलेश्वर तक का सफर तय किया।

90 के दशक की स्टार अभिनेत्री

Mamta Kulkarni का नाम 90 के दशक की शीर्ष अभिनेत्रियों में शुमार रहा है। उन्होंने ‘तिरंगा’ से अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत की और इसके बाद ‘आशिक आवारा’, ‘करण अर्जुन’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में रोल किया है। उन्हें 1993 में ‘आशिक आवारा’ के लिए ‘Filmfare New Face’ के अवॉर्ड से भी नवाजा गया है। उनकी आखिरी फिल्म की बात करें तो वो ‘कभी तुम कभी हम’ थी, जो 2002 में रिलीज हुई थी।

Mamta Kulkarni का विवादों से रहा पुराना नाता

1993 में ममता उस वक्त सुर्खियों में आईं जब उन्होंने स्टारडस्ट मैगजीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट कराया। इसके बाद से ही वो विवादों में घिर गईं। इसी बीच, राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘चाइना गेट’ में कास्ट होने के बाद दोनों के बीच हुए विवाद के कारण उन्हें फिल्म से बाहर तक करने की कोशिश की गई। हालांकि, दबाव के चलते वह फिल्म का हिस्सा बनीं रहीं, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। बाद में Mamta ने राजकुमार संतोषी पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए।

25 साल बाद भारत वापसी

पिछले दो दशकों से लाइमलाइट से दूर रहीं Mamta Kulkarni का नाम 2000 करोड़ रुपये के अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट में भी जुड़ा। मामले में क्लीन चिट मिलने के बाद उन्होंने मुंबई लौटने का फैसला किया। दिसंबर में उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए अपनी मुंबई वापसी पर खुशी जताई और इसे अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया।

Mamta की कुछ यादगार फिल्में

Mamta Kulkarni ने अपने अभिनय करियर में कई यादगार फिल्में दी हैं। ‘तिरंगा’, ‘आशिक आवारा’, ‘करण अर्जुन’, ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’, ‘दिलबर’, ‘क्रांतिवीर’, ‘आंदोलन’, ‘बाजी’, ‘नसीब’ और ‘किस्मत’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को आज भी सराहा जाता है।

Maha Kumbh से नए अध्याय की शुरुआत

अब Mamta Kulkarni अपनी पुरानी पहचान को पीछे छोड़ते हुए एक नई आध्यात्मिक यात्रा पर निकल पड़ी हैं। Maha Kumbh में किन्नर अखाड़े के साथ जुड़कर उन्होंने सन्यास ग्रहण कर लिया है। उनके इस कदम ने एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ला दिया है।

Related Articles

Back to top button