सड़क पर बोतल फेंकने से रोका तो युवक की पिटाई, कार सवारों पर आरोप

नैनीताल में सड़क पर पानी की खाली बोतल फेंकने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। कार सवार युवकों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने ...

नैनीताल में सड़क पर पानी की खाली बोतल फेंकने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। कार सवार युवकों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

मल्लीताल चार्टन लाज निवासी हितेश बिष्ट ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात करीब 10:30 बजे वह चीना बाबा चौराहे से पैदल बाजार की ओर जा रहा था।

रायल होटल के पास एक कार सवार ने कार के अंदर से पानी की बोतल सड़क पर फेंक दी। बोतल युवक को लगने से बच गई। जब हितेश ने इसका विरोध किया तो कार से तीन-चार युवक बाहर आए और उसके साथ मारपीट करने लगे।

पीड़ित ने बताया कि उसके दोस्त ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह उसे बचाया। इसके बाद उसने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button