
ब्रजवासियों के आग्रह पर यात्रा का पुनः प्रारंभ
वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा एक बार फिर शुरू हो गई है। ब्रजवासियों के अनुरोध पर महाराज ने अपनी यात्रा पुनः प्रारंभ की। यह यात्रा आज दोपहर 2 बजे उसी रास्ते से शुरू हुई, जिस रास्ते से पहले यह यात्रा निकाली जाती थी।
एनआरआई ग्रीन का विरोध और माफी की प्रक्रिया
पदयात्रा की शुरुआत से पहले एनआरआई ग्रीन के लोगों ने इसका विरोध किया था, जिसके बाद यात्रा को अनिश्चितकालीन के लिए बंद कर दिया गया था। हालांकि, एनआरआई ग्रीन के अध्यक्ष ने महाराज से माफी मांगी और यात्रा को पुनः शुरू करने की अपील की, जिसे स्वीकार करते हुए पदयात्रा फिर से प्रारंभ कर दी गई।