मऊ: मुख्तार फैमिली पर कसा शिकंजा, पत्नी अफशा अंसारी के खिलाफ लुकआउट नोटिस हुआ जारी…

बाहुबली मुख्तार अंसारी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मुख्तार फैमिली पर सरकार का शिकंजा कसना तेज हो गया है। मुख्तार अंसारी की फरार पत्नी अफशा अंसारी के लिए लुक आउट नोटिस जारी किया है। पत्नी अफशा पर आरोप है कि माफिया मुख्तार के जेल जाने के बाद वह खुद इस साम्राज्य को चला रही हैं।

लखनऊ. बाहुबली मुख्तार अंसारी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मुख्तार फैमिली पर सरकार का शिकंजा कसना तेज हो गया है। मुख्तार अंसारी की फरार पत्नी अफशा अंसारी के लिए लुक आउट नोटिस जारी किया है। पत्नी अफशा पर आरोप है कि माफिया मुख्तार के जेल जाने के बाद वह खुद इस साम्राज्य को चला रही हैं। सरकार ने अफशा अंसारी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया है। पत्नी अफशा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें दबिश देने में जुट गई हैं।

अफशा अंसारी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। अफशा अंसारी पर आरोप है कि मुख्तार के जेल में जाने के बाद वह गोरखधंधे के कारोबार को खुद संभाल रही थीं। अफशा अंसारी ने मऊ,गाजीपुर में 2 कंपनियां बनाई थी। ये पूरा अवैध कारोबार विकास कंस्ट्रक्शन से संचालित होता था। 50 हजार की इनामी अफशा अंसारी मऊ पुलिस के चुनौती बन गई हैं।

यूपी की योगी सरकार प्रदेश के माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मूड में नजर आ रही है। मऊ पुलिस के लिए अफशा अंसारी की गिरफ्तारी चुनौती बन गई है। वहीं पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि अफसा अंसारी IS-191 गैंग की सदस्य है, कई मामलों में अफसा के साथ उसके दो भाइयों को भी पुलिस ने नामजद किया है। पुलिस ने अफसा की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी है।

Related Articles

Back to top button