केंद्र सरकार के समर्थन में आईं मायावती, विपक्ष पर साधा निशाना, नए संसद भवन व राष्ट्रपति को लेकर कह दी बड़ी बात !

नए संसद भवन को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने केंद्र सरकार का समर्थन करते हुए ट्वीट कर लिखा कि बीएसपी ने देश व जनहित निहित मुद्दों पर हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उनका समर्थन किया है.

लखनऊ; नए संसद भवन को लेकर जारी राजनैतिक गहमागहमी के बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने केंद्र सरकार का समर्थन करते हुए ट्वीट कर लिखा कि केन्द्र में पहले चाहे कांग्रेस पार्टी की सरकार रही हो या अब वर्तमान में बीजेपी की, बीएसपी ने देश व जनहित निहित मुद्दों पर हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उनका समर्थन किया है. तथा 28 मई को संसद के नए भवन के उद्घाटन को भी पार्टी इसी संदर्भ में देखते हुए इसका स्वागत करती है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा नए संसद का उद्घाटन नहीं कराए जाने को लेकर बहिष्कार अनुचित. सरकार ने इसको बनाया है इसलिए उसके उद्घाटन का उसे हक है. इसको आदिवासी महिला सम्मान से जोड़ना भी अनुचित. यह उन्हें निर्विरोध न चुनकर उनके विरुद्ध उम्मीदवार खड़ा करते वक्त सोचना चाहिए था.

देश को समर्पित होने वाले कार्यक्रम अर्थात नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का निमंत्रण मुझे प्राप्त हुआ है, जिसके लिए आभार और मेरी शुभकामनाएं. किन्तु पार्टी की लगातार जारी समीक्षा बैठकों सम्बंधी अपनी पूर्व निर्धारित व्यस्तता के कारण मैं उस समारोह में शामिल नहीं हो पाऊंगी.

Related Articles

Back to top button