Lok Sabha Chunav 2024: इस पार्टी के साथ चुनाव लड़ेंगी मायावती, गठबंधन का किया ऐलान!

तेलंगाना के चंद्रशेखर राव की भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के साथ गठबंधन कर लिया है। इस बात की पुष्टि खुद केसीआर ने किया है।

Lok Sabha Chunav 2024: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती लोकसभा चुनाव अकेले नहीं लड़ेंगी। वह तेलंगाना के चंद्रशेखर राव की भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के साथ गठबंधन कर लिया है। इस बात की पुष्टि खुद केसीआर ने किया है।

BSP तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष के साथ साझा प्रेस कांफ्रेंस कर पूर्व सीएम केसीआर ने बताया कि, हमने तय किया है कि लोकसभा चुनाव 2024 BRS और BSP साथ मिलकर लड़ेंगे।

6 मार्च को होगा सीटों का बंटवारा

केसीआर ने कहा कि दोनों दलों का गठबंधन काफी कारगर साबित होगा। हमने कई पहलुओं पर मिलकर पहले भी काम किया है। बुधवार को तय करेंगे कि, कितने सीटों पर चुनाव लड़ना है। उन्होंने कहा कि, अभी तक मायावती से बात नहीं हुई है। इस संबंध में अभी सिर्फ आरएस प्रवीण से ही मुलाकात हुई है। 

Related Articles

Back to top button