MI vs SRH: मुंबई इंडियंस की वापसी की कोशिश, सनराइजर्स हैदराबाद से होगा रोमांचक मुकाबला…

MI vs SRH मुकाबले में मुंबई इंडियंस जीत की तलाश में वानखेड़े में उतरेगी, जबकि हैदराबाद लगातार चार जीत के साथ मजबूत फॉर्म में है।

आईपीएल 2026 का 41वां मुकाबला बुधवार को मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि एक तरफ मुंबई इंडियंस जीत की तलाश में संघर्ष कर रही है, तो दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद लगातार शानदार फॉर्म में नजर आ रही है।

बता दें, मुंबई इंडियंस की बात करें तो हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम अब तक सात मुकाबलों में सिर्फ दो जीत ही दर्ज कर पाई है। टीम इस समय पॉइंट्स टेबल में चार अंकों के साथ नौवें स्थान पर है। पिछले मुकाबले में मुंबई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 103 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा था, जिससे टीम का नेट रन रेट भी काफी प्रभावित हुआ है।

वहीं, टीम के लिए चिंता की बात यह भी है कि कप्तान रोहित शर्मा चोट के चलते पिछले कुछ मैचों से बाहर चल रहे हैं। वहीं, अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी अब तक अपनी लय में नजर नहीं आए हैं, जिससे टीम की गेंदबाजी कमजोर दिखाई दे रही है। एक सप्ताह के ब्रेक के बाद मुंबई इंडियंस इस मैच में वापसी करने उतरेगी और घरेलू मैदान पर जीत की कोशिश करेगी।

वहींं, दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन लगातार बेहतर होता जा रहा है। टीम ने शुरुआती हार के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए अपने पिछले चार मुकाबले जीत लिए हैं। कप्तान पैट कमिंस की वापसी से टीम और मजबूत नजर आ रही है। हैदराबाद की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही संतुलित दिख रही हैं, जिससे मुंबई के लिए यह मुकाबला आसान नहीं रहने वाला।

मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और क्विंटन डी कॉक जैसे खिलाड़ी अहम भूमिका निभा सकते हैं, जबकि हैदराबाद की ओर से ट्रैविस हेड, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन पर सभी की नजरें रहेंगी।

वानखेड़े की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है, ऐसे में एक हाई स्कोरिंग और रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है।

मुंबई इंडियंस की तरफ से हार्दिक पांड्या (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक, मयंक रावत, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, कृष भगत, एएम गजनफर, केशव महाराज, मयंक मारकंडे, मोहम्मद इज़हार, रघु शर्मा मैदान में खेलेंगे।

वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से पैट कमिंस (कप्तान), सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, रविचंद्रन अश्विन, अनिकेत वर्मा, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टोन, कामिंडु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, शिवम मावी, शिवांग कुमार, अमित कुमार, गेराल्ड कोएत्ज़ी, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, ओंकार तरनाले, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी मैदान में खेलेंगे।

Related Articles

Back to top button