क्षेत्र के दौरे पर मंत्री, नशे में धुत्त मिले प्रधान ने पहचानने से किया इनकार

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक अनोखा मामला सामने आया हैं। टिफिन बैठक में शामिल होने के बाद जब गांव के निरीक्षण पर मंत्री असीम ...

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक अनोखा मामला सामने आया हैं। टिफिन बैठक में शामिल होने के बाद जब गांव के निरीक्षण पर मंत्री असीम अरुण निकले थे। जहाँ नशे में धुत्त प्रधान ने निरीक्षण पर निकले मंत्री को ही पहचानने से इनकार कर दिया। वहीं क्षेत्रीय लोगों ने उनसे प्रधान की कई शिकायत भी की।

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और कन्नौज से विधायक असीम अरुण जब शुक्रवार को जिले का निरिक्षण करने के लिए निकले इस दौरान लोगों ने उन्हें अपनी समस्याएं बताई। इस दौरान सदर ब्लॉक के जसपुरापुर सरैयां गांव में जब वे प्रधान के घर पहुंचे तो वे नशे में धुत्त मिले। साथ ही मंत्री जी को पहचानने से भी मन कर दिया। वहीं जब उनसे पूछा गया कि शराब पी रखी है तो इससे भी इंकार कर दिया।

ग्रामीणों ने मंत्री असीम अरुण से प्रधान पर कोई काम न करने का आरोप लगाया। कहा प्रधान की इन्ही हरकतों की वजह से सेक्रेट्री पंचायत भवन नही आती हैं। थोड़ा होश आया तो मंत्री ने प्रधान को दी नसीहत। मंत्री की नसीहत पर प्रधान ने हां में हिलाया सिर।

Related Articles

Back to top button