पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार, जाने कितने समय तक रहें विधायक

दिग्गज नेता पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का शुक्रवार रात निधन हो गया। लंबे समय से कैंसर से लड़ाई लड़ रहे रामवीर उपाध्याय आखिर कार ये जंग हार गए और आगरा के रेनबो अस्पताल में अंतिम सांस ली।

हाथरसः दिग्गज नेता पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का शुक्रवार रात निधन हो गया। लंबे समय से कैंसर से लड़ाई लड़ रहे रामवीर उपाध्याय आखिर कार ये जंग हार गए और आगरा के रेनबो अस्पताल में अंतिम सांस ली। रामवीर उपाध्याय  के मौत कि पुष्टी उनके निजी सचिव रानू पंडित ने कि जिसके बाद से उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर है।

64 वर्षीय रामवीर उपाध्याय बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय आखिर मौत से हार गए। देर रात उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हे आगरा के रेनबो अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। पूर्व मंत्री के निधन की सूचना से हाथरस और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

मायावती सरकार में मंत्री रहने के बाद रामवीर उपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए थे, रामवीर उपाध्याय कि गिनती कदद्दावर नेताओं में होती है। रामवीर उपाध्याय लगभग 25 सालों तक विधायक रहें हैं उनकी पत्नी सीमा उपाध्याय वर्तमान में हाथरस जिला पंचायत की अध्यक्ष हैं। रामवीर उपाध्याय का परिवार भी राजनीती से जुड़ा हुआ है, उनके एक भाई रामेश्वर वर्तमान में ब्लाक प्रमुख तो एक भाई मुकुल उपाध्याय पूर्व विधायक हैं।

Related Articles

Back to top button
Live TV