
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए है और आराम कर रहें है। वहीं उनकी इस तस्वीर के वायरल होने के बाद उनके फैंस उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
वही मिथुन चक्रवर्ती की इस तस्वीर को लेकर कुछ मीडियो रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि एक्टर को बेंगलुरु के एक अस्पताल में किडनी के स्टोन की समस्या के बाद भर्ती कराया गया था। जहां एक्टर की सर्जरी की गई और अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
अपने 70 के दशक में होने के बावजूद, अनुभवी अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती उन हस्तियों में शामिल हैं जो सक्रिय रूप से फिल्मों में काम कर रहे हैं। आखिरी बार विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स में एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आए, मिथुन वर्तमान इन दिनों रियलिटी शो हुनरबाज: देश की शान में जज के रूप में नजर आ रहे हैं।








