
मुंबई : आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आने वाली T20 इंटरनेशनल सीरीज से पहले BCCI ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को दोनों T20 सीरीज के लिए टीम से बाहर कर दिया गया है। सीनियर सिलेक्शन कमेटी ने सिराज की जगह तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया है, जो लंबे समय के बाद वापसी कर रहे हैं। इस फैसले से फैंस को काफी झटका लगा है।
जाने क्यो बाहर हुए सिराज ?
BCCI की तरफ से जारी एक ऑफिशियल बयान के मुताबिक, सिराज किसी चोट की वजह से बाहर नहीं हुए हैं, बल्कि आने वाले लंबे और बिज़ी इंटरनेशनल सीज़न को देखते हुए उन्हें आराम दिया गया है। बोर्ड ने कहा कि BCCI मेडिकल टीम और टीम मैनेजमेंट के बीच काफी बातचीत के बाद, मोहम्मद सिराज को उनके वर्कलोड मैनेजमेंट प्रोग्राम के तहत आराम करने की सलाह दी गई है। यह फैसला एहतियात के तौर पर लिया गया है ताकि वे आने वाले बिज़ी सीज़न से पहले पूरी तरह से ठीक होकर फ्रेश हो सकें।
इस गेंदबाज को दिया गया मौका
सिराज के बाहर होने के बाद लंबे कद के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज कृष्णा के लिए यह बड़ा मौका है। प्रसिद्ध कृष्णा अपनी एक्स्ट्रा बाउंस और स्पीड के लिए जाने जाते हैं। आयरलैंड और इंग्लैंड की तेज और मददगार पिचों पर मशहूर कृष्णा भारतीय बॉलिंग अटैक को और मजबूती दे सकते हैं। टीम की कप्तानी स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर कर रहे हैं, जबकि युवा तिलक वर्मा को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव जैसे कई नए और युवा चेहरों को भी टीम में मौका मिला है।









