इटावा में मां-बेटी की गला काटकर हत्या, घर में मिले खून से लथपथ शव; जांच में जुटी पुलिस

इटावा में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां मां-बेटी की गला काटकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव घर के अंदर खून से लथपथ हालत में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पिछले दो दिनों से मां-बेटी घर से बाहर नहीं निकली थीं

मामला कोतवाली भरथना क्षेत्र के चन्देठी गांव का है। बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से मां-बेटी घर से बाहर नहीं निकली थीं, जिसके बाद आसपास के लोगों को शक हुआ। जानकारी मिलने पर जब घर के अंदर जाकर देखा गया तो दोनों के शव पड़े मिले।

घर की गैलरी में चारपाई पर मां पुष्पा का शव मिला, जबकि बेटी का शव आंगन में पड़ा हुआ था। मौके से पुलिस को एक दरांती भी बरामद हुई है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि 15 अगस्त को ही दोनों की हत्या की गई होगी।

मामले की जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। साथ ही आरोपी की तलाश के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और जल्द ही वारदात का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button