सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह ने की सगाई, जल्द होगी शादी

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने यूपी के मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज से सगाई कर ली है।

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने यूपी के मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज से सगाई कर ली है। बता दें जौनपुर के मछलीशहर से सपा सांसद है प्रिया सरोज। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों जल्‍द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिंक सिंह को इंग्‍लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। इस सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी से होगी।

जल्द होगी शादी

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई के बाद अब यह चर्चा का विषय बन गई है कि यह जोड़ी जल्द ही शादी के बंधन में बंधेगी। दोनों परिवारों ने इस सगाई को लेकर खुशी का इजहार किया है और इस संबंध को एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

रिंकू सिंह का क्रिकेट करियर और हाल की उपलब्धियां

रिंकू सिंह ने भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह बनाई है और वह टी20 क्रिकेट में एक प्रमुख खिलाड़ी बन चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए रिंकू को भारतीय टीम में शामिल किया गया है, जो 22 जनवरी से शुरू होने वाली है। इस सीरीज में उनका प्रदर्शन और टीम के लिए योगदान महत्वपूर्ण रहेगा।

Related Articles

Back to top button