Mumbai: मुकेश अंबानी की फैमिली और हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार…

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैम और उद्योगपति मुकेश अंबानी को धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने बिहार के दरभंगा से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिससे उसके धमकी दिया था। गिरफ्तार आरोपी का नाम रोहित कुमार मिश्रा है।

मुंबई. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैम और उद्योगपति मुकेश अंबानी को धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने बिहार के दरभंगा से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिससे उसके धमकी दिया था। गिरफ्तार आरोपी का नाम रोहित कुमार मिश्रा है।

मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मुंबई लाया जा रहा है जहां उससे पूछताछ होगी। प्रथम दृष्टया वह मानसिक रूप से भी बीमार लग रहा था। बता दें, आरोपी ने अंबानी हॉस्पिटल और फैमिली को उड़ा देने की धमकी दी थी।

मुंबई पुलिस ने आईपीसी की धारा 506 (2) 507 के तहत रोहित कुमार मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है एक ही दिन में दो बार धमकी दी गई। जांच में उस मोबाइल का लोकेशन दरभंगा में मिला। मुंबई पुलिस ने आरोपी को दरभंगा से गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button