मुंबई ने रचा इतिहास! बीजिंग को पछाड़ पहली बार बना Asia में अरबपतियों का शहर…

रिपोर्ट के हिसाब से भारत के लिए यह साल बहुत ही जबरदस्त रहा है। इस साल इस देश में लगभग 100 अरबपति शामिल हुए हैं।

सपनों की नगरी मुंबई के सर अब एक और ताज सज गया है। खबर है कि मुंबई ने चीनी महानगर बीजिंग को पछाड़कर पहली बार एशिया की अरबपतियों की राजधानी की लिस्ट में अपना नाम अंकित कर लिया है। अब इस लिस्ट में मुंबई दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा अरबपतियों वाला शहर बन गया है। हुरुन रिसर्च रिपोर्ट 2024 के मुताबिक भारत के इस आर्थिक राजधानी में अब 92 अरबपति हैं। इससे पहले इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर चीन के बीजिंग का नाम 91 अरबपतियों के साथ दर्ज था। मगर अब ये ताज भारत के सर सज गया है।

वहीं, इस लिस्ट में न्यूयॉर्क का नाम 119 अरबपतियों के साथ पहले नंबर पर मौजूद है। फिर 97 अरबपतियों के साथ लंदन दूसरे स्थान पर है और अब भारत की कमर्शियल कैपिटल मुंबई 92 अरबपतियों के साथ तीसरे स्थान पर आ गया है।

दुनिया भर में कुल कितने अरबपति और कहां-कहां हैं मौजूद

हुरुन रिसर्च  जारी रिपोर्ट के तहत, कुल 3,279 अरबपति आज दुनिया में मौजूद हैं, जिनमें से 167 तो मात्र पिछले वर्ष में जोड़े गए थे। इसके अनुसार सबसे ज्यादा अरबपति (814) चीन में हैं। इसके बाद अमेरिका 800 अरबपतियों के साथ दूसरे नंबर पर आता है। वहीं, अगर बात करे भारत की तो पिछले साल की तुलना में यहां 84 और अमेरिका में 109 अरबपति जुड़े है। जबकि चीन की संख्या में 155 अरबपतियों की कमी आई है।

रिपोर्ट के हिसाब से भारत के लिए यह साल बहुत ही जबरदस्त रहा है। इस साल इस देश में लगभग 100 अरबपति शामिल हुए हैं। जिसके चलते यहां के अर्थव्यवस्था में रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ने के अवसर नजर आ रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं मुंबई के अलावा भारत की राजधानी नई दिल्ली ने भी अपना कीर्तिमान रचा है। अब दिल्ली का नाम भी पहली बार अरबपतियों के लिए शीर्ष 10 शहरों में शामिल हुआ है।

Related Articles

Back to top button