वसूली करने में रूचि न रखने वाले निरीक्षकों का नगर आयुक्त ने रोका वेतन !

लखनऊ नगर निगम द्वारा शहर के विकास एवं नागरिक सुविधाओं को बनाये रखने हेतु अपने प्रमुख स्रोत गृहकर की वसूली करते हुए...

लखनऊ नगर निगम द्वारा शहर के विकास एवं नागरिक सुविधाओं को बनाये रखने हेतु अपने प्रमुख स्रोत गृहकर की वसूली करते हुए दायित्वों का निवर्हन किया जाता है। नगर आयुक्त के निर्देशानुसार गृहकर की वसूली की प्रतिदिन निरन्तर समीक्षा की जाती है। इसी क्रम में आज दिनांक 01.02.2023 की समीक्षा में पाया गया कि कतिपय कर निरीक्षको के वार्डो में शून्य अथवा एक हजार से कम की आय रही है जिससे परिलक्षित होता है कि उक्त कर निरीक्षको द्वारा आज गृहकर वसूली के कोई प्रयास नहीं किए गए।

समीक्षा में आज दिनांक 01.02.2023 को शून्य अथवा एक हजार से कम वसूली करने वाले वार्ड एवं राजस्व निरीक्षक के नाम निम्नवत् पाये गये :-

  1. जोन-1 में वार्ड मौलवीगंज के राजस्व निरीक्षक श्रेणी-1 राजा भईया (शून्य आय)
  2. जोन-2 में वार्ड अम्बेडकर नगर के राजस्व निरीक्षक श्रेणी-1 सुबोध वर्मा (रु. 240 की आय)
  3. जोन-2 में वार्ड लेबर कालोनी के राजस्व निरीक्षक श्रेणी-1 विवेक कुमार सिंह (रु. 927 की आय)

समीक्षा में उपरोक्त दोनो राजस्व निरीक्षको के आज के अत्यंत न्यून स्तर की कार्यप्रदर्शन को दृष्टिगत रखते हुए वेतन बाधित किए जाने की कार्यवाही की गयी।

Related Articles

Back to top button