MLC की 6 सीटों के लिए हुई नामों की चर्चा, इन लोगों पर लग सकती है मुहर

दिल्ली में कई नामों को लेकर होगी एक बड़ी बैठक हुई जिसमें विधान परिषद में मनोनीत 6 सीटों के लिए 22 नामों पर चर्चा हुई। कुछ नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी भी गई है।

भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बीजेपी पार्टी पदाधिकारियों को MLC बना सकती हैं। दिल्ली में कई नामों को लेकर होगी एक बड़ी बैठक हुई जिसमें विधान परिषद में मनोनीत 6 सीटों के लिए 22 नामों पर चर्चा हुई। कुछ नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी भी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक MLC की दौड़ में क्षेत्रीय अध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी जल्द ही क्षेत्रीय अध्यक्षों प्रदेश पदाधिकारियों को उच्च सदन में भेज सकती है। दिल्ली में इन नामों को लेकर एक बड़ी बैठक हुई। इस बैठक में भाजपा ने विधान परिषद में मनोनीत कोटे की सीटों के लिए नामों पर मंथन किया। मनोनित कोटे की 6 सीटों के लिए 22 नामों पर चर्चा हुई है। बैठक के बाद छह नाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ज़रिये राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को भेजे जाएंगे।

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों को परिषद भेजने की तैयारी कर रही है। भेजे गए नामों में ज़्यादातर नाम संगठन के बताए जा रहे हैं। कोर कमेटी की बैठक में इन नामों पर चर्चा हुई थी। प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन महामंत्री धर्मपाल से बात करने के बाद सूची तैयार कि है। रिक्त 6 सीटों पर मनोनित करने के लिए पैनल तैयार केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया गया है। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और महामंत्री संगठन बीएल संतोष नाम तय करेंगे।

कोर कमेटी ने 18 से अधिक नामों का पैनल तैयार किया है। इसमें पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ अग्रिम मोर्चे और विभागों के पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं। बीजेपी द्वारा भेजे गये नामों में ज़्यादातर नाम संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों के शामिल हैं भाजपा इस बार महिला, दलित और पिछड़े वर्ग का प्रतिनिधित्व बढ़ा सकती है।

Related Articles

Back to top button