#NationalUnityDay: राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले PM मोदी- सरदार पटेल अखंड भारत के प्रतीक, हम एक रहेंगे तभी आगे बढेंगे

नई दिल्ली। आज देश के पहले गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 146वीं जयंती मनायी जा रही है। सरदार पटेल की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लौह पुरूष सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी। बता दें, हर साल 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती को देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने आजादी के बाद राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने का काम किया था। उन्होंने 560 रियासतों को भारतीय संघ में विलय किया, जो स्वयं में संप्रभुता प्राप्त थीं।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली देश के लोगों को संबोधित किया। सरदार पटेल जयंती पर पीएम मोदी ने देशवासियों को एकता दिवस की बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा सरदार पटेल देशवासियों के दिल में हैं, पटेल ने देशहित को हमेशा सर्वोपरि रखा। सरदार पटेल अखंड भारत के प्रतीक हैं, हम एक रहेंगे तभी आग बढ़ पाएंगे।

पीएम ने कहा 7 साल में दशकों पुराने कानूनों को हटाया, भारत आत्मनिर्भरता के मिशन पर चल पड़ा। भारत आज हर चुनौती से निपटने में सक्षम। उ्न्होंने कह सरदार पटले के एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को मजबूत कर रहे हैं। देशहित की चिंता सभी की जिम्मेदारी है। जल, थल, नभ, अंतरिक्ष में भारत क्षमतावान बना है।

बता दें, सरदार पटेल की जयंती पर गुजरात में बनीं सरदार वल्लभ भाई पटेल की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा पर गृहमंत्री अमित शाह ने माल्यार्पण किया। इस दौरान स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर परेड का आयोजन भी किया गया है। इस कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने एकता दिवस पर सभी को शपथ दिलाई।

Related Articles

Back to top button