Sri Lanka Crisis : पड़ोसी धर्म निभाते हुए श्रीलंका को भारत ने भेजी दवाई, पड़ोसी देश ने कहा- धन्यवाद

एक तरफ पूरी दुनिया रूस और युक्रेन के युद्ध की वजह से तीसरे विश्व युद्ध की दहलीज पर खड़ी है तो वहीं दूसरी तरफ हमारा पड़ोसी देश श्रीलंका भुखमरी का सामना कर रहा है। श्रीलंका में हालात इतने ज्यादा खराब हो गए हैं की लोग दूध, पानी और खाने के लिए तरस रहे हैं।

देश में महंगाई का आलम ये है की दाल चावल दूध जैसी खाने पीने की चीजों की कीमतें आसमान छू रही हैं। श्रीलंका में न तो बिजली बची है न ही पानी कोलंबों जैसे शहरों में 13 से 14 घंटों के पावरकट से लोग परेशान है औऱ श्रीलंकाई सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

वहीं अब श्रीलंका की मदद के लिए भारत ने हाथ बढ़ाया है। और जरूरी दवाएं श्रीलंका भेजी हैं। जिसके बाद श्रीलंका के नेशनल आई हॉस्पिटल के डायरेक्टर ने इस मदद के लिए भारत का आभार जताया है। बता दे कि श्रीलंका में हालात इतने बिगड़ गये कि वहा जरूरी दवाओं की उपलब्धता के साथ स्वास्थ्य सुविधाएं भी प्रभावित हो रही है।

Related Articles

Back to top button