नीरज चोपड़ा की CWG में धमाकेदार वापसी, ग्लासगो 2026 में दूसरे जैवलिन गोल्ड पर नजर

Neeraj Chopra CWG 2026: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा एक बार फिर कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। ग्लासगो में होने वाले 2026 Commonwealth Games में नीरज पुरुषों की जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे और दूसरे Commonwealth Games Gold Medal जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेंगे।

ग्लासगो (स्कॉटलैंड): भारतीय जैवलिन स्टार नीरज चोपड़ा गुरुवार को स्कॉटिश स्टेडियम में होने वाली पुरुषों की जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में उतरेंगे। नीरज ने 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था, लेकिन चोट के कारण 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाए थे।

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज अब ग्लासगो में वापसी करते हुए अपने दूसरे कॉमनवेल्थ गेम्स खिताब पर नजर रखेंगे। चोट से उबरने के बाद यह उनका 2026 सीजन का पहला बड़ा मुकाबला होगा।

नीरज ने इससे पहले दोहा डायमंड लीग में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने लंबे समय बाद वापसी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तीसरे प्रयास में 85.69 मीटर का थ्रो किया और तीसरे राउंड के अंत में तीसरे स्थान पर रहे।

इसके बाद चौथे राउंड में उन्होंने 83.45 मीटर का थ्रो किया। हालांकि पांचवें राउंड में शीर्ष तीन में बने रहने के लिए उन्हें 86 मीटर से ज्यादा का थ्रो करना था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके। एक और फाउल थ्रो के बाद नीरज चौथे स्थान पर खिसक गए और प्रतियोगिता से बाहर हो गए।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों की जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता दो चरणों में होगी। क्वालिफिकेशन राउंड 30 जुलाई को होगा, जबकि पदक के लिए फाइनल मुकाबला 1 अगस्त की सुबह (IST) खेला जाएगा।

इस बीच भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने तीन पदक जीते, जिसमें एक स्वर्ण और दो रजत शामिल हैं। मुक्केबाजी में भारत ने कम से कम छह और पदक पक्के कर लिए हैं।

दिलीप महादु गवित ने पुरुषों की T47 100 मीटर दौड़ में गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। वहीं मोहम्मद बासिल मोर्सिंगनाथ ने रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में रजत पदक जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय लॉन्ग जम्पर बनने का गौरव हासिल किया।

Related Articles

Back to top button