नेताजी की सेहत में हो रहा सुधार, रामगोपाल की समर्थकों से अपील- अस्पताल न आएं, ICU में किसी को इजाजत नहीं

मुलायम सिंह यादव मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। नेता जी लगातार पांचवें दिन वेंटिलेटर पर हैं। प्रोफेसर रामगोपाल यादव मेदांता अस्पताल में मौजूद हैं।

मुलायम सिंह यादव मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। नेता जी लगातार पांचवें दिन वेंटिलेटर पर हैं। प्रोफेसर रामगोपाल यादव मेदांता अस्पताल में मौजूद हैं। रामगोपाल यादव ने बताया कि नेता जी की सेहत धीरे धीरे सुधर रही है। आईसीयू में किसी को भी जाने की इजाजत नहीं हैं। रामगोपाल यादव ने भारी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे लोगों से अस्पताल ना आने के लिए अनुरोध किया है।

मुलायम सिंह यादव लगातार पांचवें दिन भी वेंटिलेटर पर हैं। मुलायम सिंह यादव की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। सेहत में ज्यादा सुधार नहीं दिख रहा है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम नेताजी के इलाज कर रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, शिवपाल यादव समेत परिवार के कई सदस्य दिल्ली में मौजूद हैं। प्रोफेसर रामगोपाल यादव मेदांता अस्पताल में मौजूद हैं। रामगोपाल यादव ने नेता जी को लेकर एक बयान साझा किया है।

रामगोपाल यादव ने कहा कि नेता जी की हालत में सुधार हो रहा हैं। आईसीयू में जाने की किसी को इजाज़त नहीं है। आप सबसे अनुरोध है कि मेदांता अस्पताल न आएँ। क्योंकि यहाँ अन्य मरीज़ों को और डाक्टरों को परेशानी होती है। अगर अखिलेश जी से मिलना है तो सुबह १० बजे से पहले उनके पंडारा पार्क स्थित मकान पर मिल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Vplyv farby očí Oslnivé autorské džemovanie s černicami Ako prestať nadmerne Lenivé knedle s ovocnou náplňou: tradičný slovenský Úžasné miesto v Európe,