Noida: सरकार के एक्शन में तेजी, पुलिस ने श्रीकांत त्यागी पर रखा 25 हजार का इनाम

एसीएस होम ने जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि नोएडा पुलिस 2 साल से त्यागी को संरक्षण देती रही है। जिसके चलते सरकार की बदनामी हुई है। अब लंगड़ा त्यागी के पास छिपने का वक्त बहुत कम है...

नोएडा की ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता के मामले में सरकार के हस्तक्षेप होते ही जाँच ने शीघ्रता पकड़ ली है। अब इस मामले में पुलिस ने श्रीकांत ऊर्फ लंगड़ा त्यागी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है। एसीएस होम अवनीश अवस्थी अब इस पूरे मामले में की खुद मॉनिटरिंग करेंगे। गृह विभाग के कमांड सेंटर में अब अवनीश अवस्थी खुद बैठे हैं।

एसीएस होम ने जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि नोएडा पुलिस 2 साल से त्यागी को संरक्षण देती रही है। जिसके चलते सरकार की बदनामी हुई है। अब लंगड़ा त्यागी के पास छिपने का वक्त बहुत कम है। इस दौरान उन्होंने मामले का ब्यौरा लिया। अब इस मामले में गृह विभाग ने पश्चिम के कई जिलों में अलर्ट किया हैं। एसटीएफ की कई टीमें मामले की जांच में झोंकी गई है।

जानकारी के मुताबिक नोएडा के भंगेल में त्यागी की 15 अवैध दुकानें हैं, साथ ही त्यागी की एक अवैध मार्केट भी है। त्यागी के पास 6 लग्जरी गाड़ियां हैं। यूपी,दिल्ली और उत्तराखंड में कई अवैध कारोबार हैं। यूपी में त्यागी का अरबों का साम्राज्य है। GST की टीम त्यागी की अवैध दुकानों पर पहुंची है।

एसीएस होम ने जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि नोएडा पुलिस 2 साल से त्यागी को संरक्षण देती रही है। जिसके चलते सरकार की बदनामी हुई है। अब लंगड़ा त्यागी के पास छिपने का वक्त बहुत कम है। इस दौरान उन्होंने मामले का ब्यौरा लिया, और बताया कि नोएडा के भंगेल में त्यागी की 15 अवैध दुकानें हैं, साथ ही त्यागी की एक अवैध मार्केट भी है।

बता दें कि रविवार देर रात श्रीकांत त्यागी के करीबन 15 गुंडे ओमेक्स सोसाइटी में लोगों से महिला, जिसके साथ त्यागी ने अभद्रता की थी उसके बारे में पूछ रहे थे। जब इस पूछताछ का मामला लोगों को समझ आया तब लोगों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू किया। और पुलिस ने पहुँच कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया। मगर स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने गुंडों को भगाने का प्रयास किया है। जिसके बाद सांसद ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस के खिलाफ शख्त कार्यवाई करने की धमकी दी। फरार भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी को लेकर सांसद महेश शर्मा ने यूपी पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है गिरफ्तारी के लिए यूपी पुलिस ने 8 टीमें भी गठित की है। जिसके बाद से आज सुबह नॉएडा अथॉरिटी की तरफ से उनके घर पर बड़ी कार्रवाई की है।

Related Articles

Back to top button