अब ताजनगरी में भी सरपट दौड़ेगी मेट्रो, आगरा में CM योगी ने दिखाई हरी झंडी

अब आगरा में भी राजधानी लखनऊ, कानपुर नगर गाजियाबाद, नोएडा की तरह मेट्रो दौड़ती दिखाई देगी। CM योगी ने दिखाई हरी झंडी....

योगी सरकार के नेतृत्व में अब यूपी के आगरा में भी मेट्रो पटरियों पर भागने को तैयार है। अब आगरा में भी राजधानी लखनऊ, कानपुर नगर गाजियाबाद नोएडा की तरह मेट्रो दौड़ती दिखाई देगी। खबर है कि बुधवार यानी 6 मार्च को उत्तर प्रदेश के ताजनगरी में मेट्रो का उद्घाटन खुद CM योगी ने किया है। इस बीच वहां सुबह से ही तमाम अधिकारीयों ने मौजूद रहकर चप्पे चप्पे पर नजर रखने के साथ मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मिली खबर के अनुसार उद्घाटन के बाद सबसे पहले खुद मुख्यमंत्री योगी ने मेट्रो स्टेशन से ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन तक सफर किया। जिसके बाद 7 मार्च से यह सुविधा आम जनता के लिए भी खुल जाएगी।

दरअसल, 6 मार्च को सुबह 10 बजे पीएम मोदी ने कोलकाता से वर्चुअल माध्यम के द्वारा आगरा मेट्रो रेल का लोकार्पण किया। जिसके बाद सीएम योगी ने इस परियोजना को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस दौरान CM योगी आदित्यनाथ अन्य अतिथियों के संघ मेट्रो में सवार होकर ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन तक सफर भी किया।

वहीं, उद्घाटन होने से पहले पुरोहित ने पूजा अनुष्ठान करके मेट्रो पर स्वास्तिक चिन्ह यानी शुभ का प्रतीक बनाया। साथ ही पूरे विधि विधान से मेट्रो के इंजन की पूजा भी की।

Related Articles

Back to top button