BJP के ”फर्क साफ है” अभियान की तर्ज पर बसपा का ”जवाब कौन देगा?” अभियान, बसपा महासचिव ने BJP-SP पर दागे सवाल

यूपी विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही बसपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। सपा और भाजपा पर निशाना साधने के लिए बसपा ने भाजपा के ''फर्क साफ है'' अभियान की तर्ज पर ''जवाब कौन देगा?'' अभियान चला रही है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में एक महीने से भी कम का समय बचा है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव में जीत के लिए अलग-अलग सियासी पैंतरे अपना रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी सरकार में हुए 134 दंगों पर सोमवार को बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने यूपी की जनता की ओर से जवाब मांगा।

इस सम्बन्ध में उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा, ”सपा सरकार की असफलता के कारण उत्तर प्रदेश की जनता कुल 134 दंगों का शिकार हुई। जवाब कौन देगा?” बसपा ने इसी सम्बन्ध में किये गए अपने दूसरे ट्वीट में सपा-भाजपा पर निशाना साधते हुए लिखा, ”सपा और भाजपा सरकार की रही ध्वस्त कानून व्यवस्था व विफलता के कारण 10 सालों से हमारे यूपी में महिलाओं के साथ हो रहे हैं दुष्कर्म। जवाब कौन देगा?”

बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही बसपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। सपा और भाजपा पर निशाना साधने के लिए बसपा ने भाजपा के ”फर्क साफ है” अभियान की तर्ज पर ”जवाब कौन देगा?” अभियान चला रही है। बीते दिनों बसपा ने इसी राजनैतिक अभियान के तहत सपा और भाजपा पर जमकर तंज कसा था और सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी तय करने वाले कई पोस्ट भी किये थे।

Related Articles

Back to top button