काशी के नागकूप का दर्शन मात्र से मिलता है कालसर्प दोष से मुक्ति, नाग पंचमी पर भक्तो का उमड़ा जनसैलाब…

मान्यताओं के अनुसार इस कूप का संबंध नागलोक से है। नागकूप का जल स्पर्स करने और उसे अपने ऊपर छिड़कने मात्र से काल सर्प दोष से मुक्ति मिलती है।

वाराणसी: सावन के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व काशी में बेहद ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। नाग पंचमी के पर्व पर श्रद्धालु नाग (सर्प) को दूध पिलाने के साथ शिवालयों में दर्शन पूजन कर रहे है। काशी में नागपंचमी के पर्व पर काशी का एक अद्भुत मंदिर नागकूप में दर्शन पूजन के लिए भक्तो का जनसैलाब उमड़ा है।

मान्यताओं के अनुसार इस कूप का संबंध नागलोक से है। धार्मिक मान्यता है, कि नागकूप का जल स्पर्स करने और उसे अपने ऊपर छिड़कने मात्र से काल सर्प दोष से मुक्ति मिलती है।

रहस्यों से भरा है नागकूप, महर्षि पतंजलि ने किया था तपस्या
काशी जैतपुरा में स्थित नागकूप को लेकर कई कहानियां है। कहा जाता कि काशी के इस नागकूप का रास्ता सीधे नागलोक तक जाता है। ऐसे में जिन व्यक्तियों को कालसर्प दोष और जिनके स्वप्न में नाग देवता का दर्शन होता है। ऐसे व्यक्ति नागकूप में स्नान करने और नागपंचमी पर दर्शन -पूजन करने से उसे उससे मुक्ति मिलती है।

यही नही कहा जाता है, कि नाग कूप के रास्ते महर्षि पतंजलि काशी से पताल लोक में जाकर तपस्या किया करते थे। महर्षि पतंजलि ने इस स्थान से योगसूत्र की रचना की थी। ऐसे में इस कुंड (नागकूप) में स्थान और ध्यान से कई बीमारियों से लोगो को मुक्ति मिलती है।

भगवान नागेश्वर की होता है दर्शन, श्रद्धालु चढ़ाते है दूध
भगवान शंकर को अतिप्रिय नाग देवता की आराधना नाग पंचमी पर किया जाता है। महर्षि पतंजलि को शेषनाथ का अवतार कहा जाता है, ऐसे में उनके तपोस्थली पर भगवान नागेश्वर का दर्शन होता है। सावन के सोमवार और नाग पंचमी के पर्व पर लाखो की संख्या में श्रद्धालु नागकूप और भगवान नागेश्वर के पर दूध, पुष्प, अक्षत, नैवैद्य अर्पित कर विधि -विधान से दर्शन पूजन कर रहे है।

रिपोर्ट : नीरज कुमार जायसवाल, वाराणसी

Related Articles

Back to top button