एक छोटी सी गलती और आपका WhatsApp अकाउंट स्कैमर के हाथ में, इस तरीके से बचाएं अपना पर्सनल चैट और अकाउंट

दुनियाभर में लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप के तीन अरब से अधिक सक्रिय यूजर्स हैं, जो रोज इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसके साथ ही व्हाट्सएप यूजर्स लगातार नए-नए साइबर हमलों और खतरनाक स्कैम्स का शिकार बन रहे हैं। मौजूदा समय में साइबर अपराधियों ने ठगी के ऐसे नए तरीके निकाल लिए हैं, जहां वे बिना पासवर्ड के भी यूजर के अकाउंट का एक्सेस हासिल कर लेते हैं। इन बढ़ती डिजिटल धोखाधड़ी से निपटने के लिए अब व्हाट्सएप एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बेस्ड ‘स्कैम अलर्ट’ फीचर लाने की तैयारी कर रहा है, जो यूजर्स को पहले ही खतरे से आगाह कर देगा।

आज के समय में साइबर अपराधी केवल पारंपरिक तरीकों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे फेक इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, फिशिंग अटैक और डिजिटल अरेस्ट जैसे हथकंडों का इस्तेमाल करके लोगों को आसानी से ठग रहे हैं। एजी-बेस्ड तकनीकों और एआई जनरेटेड टूल्स ने स्कैमर्स को और अधिक खतरनाक बना दिया है, जिससे वे बिना किसी तकनीकी बाधा के लोगों के निजी डेटा तक सेंध लगा रहे हैं। हालांकि, व्हाट्सएप पहले से ही अपने प्लेटफॉर्म पर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, एन्क्रिप्टेड क्लाउड बैकअप, ऑटोमैटिक स्पैम डिटेक्शन और टू-स्टेप वेरिफिकेशन जैसी कई मजबूत सुरक्षा परतें प्रदान करता है। इसके बावजूद, केवल व्हाट्सएप की सुरक्षा पर निर्भर रहना काफी नहीं है।

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि डिजिटल स्पेस में पूरी सुरक्षा के लिए निरंतर सतर्कता और समझदारी बरतना बेहद जरूरी है। स्कैमर्स लगातार नए और उन्नत तरीकों से यूजर्स को फंसाने की कोशिश करते हैं, इसलिए यह आवश्यक है कि हर यूजर बेसिक सिक्योरिटी टिप्स को फॉलो करे। उदाहरण के लिए, अपने व्हाट्सएप अकाउंट पर तुरंत ‘टू-स्टेप वेरिफिकेशन’ ऑन करें, किसी भी अज्ञात लिंक या संदिग्ध मैसेज पर क्लिक करने से बचें और अपनी पर्सनल जानकारी किसी के साथ शेयर न करें।

आने वाले दिनों में व्हाट्सएप का नया एआई ‘स्कैम अलर्ट’ फीचर यूजर्स को किसी भी संदिग्ध गतिविधि या फ्रॉड कॉल/मैसेज के बारे में तुरंत चेतावनी देगा, जिससे साइबर हमलों के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सके। अपनी डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करने के लिए हमेशा ऐप को अपडेट रखें और प्राइवेसी सेटिंग्स की जांच करते रहें। तकनीक के इस दौर में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है, इसलिए किसी भी लुभावने ऑफर या अनजान व्यक्ति के संदेशों के झांसे में आने से बचें।

Related Articles

Back to top button