Pilibhit : मेडिकल कॉलेज में सनसनीखेज वारदात, पैरामेडिकल छात्र ने छात्रा पर चाकू से किया हमला, महिलाकर्मी भी घायल

पीलीभीत : उत्तर प्रदेश जिले के पीलीभीत में एक मेडिकल कॉलेज के अंदर हुई चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। कॉलेज के CT स्कैन रूम में एक पैरामेडिकल छात्र ने एक छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने छात्रा के पेट और हाथ पर चाकू से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

बचाने गई महिलाकर्मी पर भी घायल

घटना के दौरान छात्रा को बचाने पहुंची एक महिलाकर्मी पर भी आरोपी ने हमला कर दिया। चाकूबाजी की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी तुरंत पहुंचे और आरोपी युवक को पकड़ लिया। सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी सागर को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।

प्रेम प्रसंग का मामला होने की आशंका

घायल छात्रा और महिला कर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना की पूरी वजह जानने का प्रयास कर रही है।

मेडिकल कॉलेज परिसर में हुई इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुटी है। वहीं, कॉलेज प्रशासन भी मामले की जानकारी जुटा रहा है।

Related Articles

Back to top button