कमीशन की आड़ में जच्चा बच्चा की जान से खिलवाड़, जब कमीशन को लेकर भिड़ गई आशा बहुएं

हरदोई : जान जाए पर कमीशन ना जाए ये कहावत चरितार्थ हुयी हरदोई में जब प्राइवेट अस्पताल में भर्ती को लेकर दो आशा बहुएं आपस में भीड़ गई, आपको बता दे कि प्राइवेट अस्पतालों में मोटे कमीशन के खेल के चलते सरकारी अस्पतालों में मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ हो रहा है. प्रसव के लिए लाई जा रही महिलाओं में कोई ना कोई दिक्कत बताकर रेफर किया जाता है और यही से शुरू होता है प्राइवेट अस्पताल और आशा बहू का खेल.

पूरे खेल में अस्पताल प्रशासन की रहती है संलिप्ता
रोजाना ही न जाने कितनी प्रसव के लिए आई महिलाओं के साथ कमीशन का खेल शुरू होता है.सब ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर एवं कर्मचारी आशा बहू से मिलकर कमीशन का खेल खेलते है और आसानी से रेफर कर देते है और फिर आशा बहु ले जाती है मरीज को प्राइवेट अस्पताल, जहा से मिलता है मोटा कमीशन.

वही जिला प्रशाशन सब कुछ जानते हुए भी कोई कार्यवाही नही करता है,लोगो की शिकायत के बाद भी जिला प्रशासन कोई एक्शन नही लेता है. वही अब दो आशा बहुएं कमीशन को लेकर खुलेआम लड़ती दिखी। पूरा मामला शहर के प्राइवेट अस्पताल मेडीजोन का है.

अभी कुछ दिन पहले इसी अस्पताल में जच्चा बच्चा की मौत के बाद भारी हंगामा हुआ था. वहीं सीएमएस डॉक्टर सुबोध ने पूरे मामले पर जानकारी दी और कहा की महिला को रेफर करने को लेकर पूरा विवाद हुआ था.

Related Articles

Back to top button