पीएम मोदी ने किसानों की आय दोगुनी करने का बताया मंत्र…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वर्चुअल माध्यम से कृषि और खाद्य प्रसंस्करण पर राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में अन्नदाता किसानों को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा, हमारी सरकार में किसानों के हित में काम हो रहे हैं। उन्होने कहा, हमें खेती के नए तरीके अपनाने होंगे। पीएम ने कहा, हमें अगले 25 साल के लिए लक्ष्य तय करना होगा।

पीएम मोदी ने कहा, हमने बीज से बाजार तक किसानों के लिए काम किए। जीरो बजट से प्राकृतिक खेती पर सम्मेलन से किसानों को मनपसंद विकल्प मिल रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा, खेती के सामने कई चुनौतियां हैं। हमें फर्टिलाइजर इंपोर्ट करना पड़ता है। किसानों की आय दोगुनी होगी।

पीएम बोले, किसानों की आय दोगुनी होगी। मिट्टी की जांच समेत कई योजनाएं बनाई जाएंगी। देश में कृषि का कायाकल्प होगा। नई तकनीक से किसानों को जोड़ रहे हैं। पीएम मोदी बोले, खेती के साथ पशुपालन पर जोर दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button