लोकसभा में PM मोदी का ‘Fire Mode’! संसद में बता दिया लोकसभा चुनाव का रिजल्ट

सदन में उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपने अभिभाषण में राहुल गांधी से लेकर अधीर रंजन तक सभी का नाम लिए बिना ही साधा है।

डिजिटल डेस्क: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार यानी 5 फरवरी को नीचले सदन लोकसभा में राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा किया। जहाँ सदन को संबोधित करते हुए उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने अपने अभिभाषण में राहुल गांधी से लेकर अधीर रंजन तक सभी का नाम लिए बिना ही साधा है। साथ ही उन्होंने संसद के अंदर आगामी लोकसभा चुनाव में जीतने का ऐलान करते हुए टारगेट भी सेट कर दिया। गौरतलब है कि इस लोकसभा में यह शायद उनका अंतिम संबोधन भी हो सकता है, क्योंकि आम चुनाव अप्रैल-मई में होने हैं।

नए सदन में ये नई परंपरा – PM Modi

सदन को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि “संसद के इस नए भवन में जब राष्ट्रपति हमें संबोधित करने आई और जिस गौरव और सम्मान के साथ सेंगोल और पूरे जुलूस का नेतृत्व किया, हम सब उनके पीछे-पीछे चल रहे थे। नए सदन में ये नई परंपरा भारत के आजादी के उस पवित्र पल का प्रतिबिंब जब साक्षी बनता है तो लोकतंत्र की गरिमा कई गुना ऊपर चली जाती है।”

विपक्ष पर फायर हूऐ मोदी, कहावत कह साधा निशाना

विपक्ष पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने एक कहावत के साथ कहा कि, “नौ दिन चले, अढाई कोस। मुझे लगता है कि यह कहावत पूरी तरह से कांग्रेस पर फिट बैठती है। कांग्रेस की सुस्त रफ्तार का कोई मुकाबला नहीं है। आज देश में जिस रफ्तार से काम हो रहा है, कांग्रेस सरकार इस रफ्तार की कल्पना भी नहीं कर सकती थी। भारत दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनेगा और यह मोदी की गारंटी है।

कांग्रेस के परिवारवाद का खामियाजा देश ने उठाया- PM Modi

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के तरफ इशारा करते हुए कहा कि ‘विपक्ष कब तक समाज को बांटेगा। विपक्ष की इस हालत के लिए वो खुद जिम्मेदार है। देश को स्वस्थ और अच्छे विपक्ष की बहुत जरूरत है। इतने साल हो गए विपक्ष अपना नेता नहीं बदल पाया। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि, “कांग्रेस में किसी नेता को आगे नहीं बढ़ाया गया। इनके उसी परिवारवाद का खामियाजा देश ने उठाया है और आज कांग्रेस की दुकान में ताला लगने की नौबत आ गई है। वे (विपक्ष) विपक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाने में फेल हो गए। मैंने हमेशा कहा है कि हमारे देश को एक अच्छे विपक्ष की जरूरत है।”

कांग्रेस की मानसिकता देश के लिए निकसान- PM Modi

सदन में विपक्ष पर चुटकी लेते हुए मोदी ने कहा कि, “मैं देख रहा हूं कि आपमें से बहुत लोग चुनाव लड़ने का हौसला भी खो चुके हैं। मैंने सुना है बहुत लोग सीट बदलने की फिराक में हैं। बहुत लोग लोकसभा के बदले अब राज्य सभा में जाना चाहते हैं। आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि, “कांग्रेस की मानसिकता से देश को बहुत नुकसान हुआ है। कांग्रेस का विश्वास हरदम एक परिवार के प्रति ही रहा है। एक परिवार के आगे वह ना कुछ कर सकते हैं और ना कुछ सोच सकते हैं।

INDIA गठबंधन पर किया हमला, कहा- अलायंस का अलाइनमेंट बिगड़ा

इस बीच उन्होंने INDIA पर भी हमला बोला। इंडिया गठबंधन पर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि, “कुछ दिन पहले ही भानुमती का कुनबा जोड़ा गया था। अब उस अलायंस का ही अलाइनमेंट ही बिगड़ गया है। सब एकला चलो की राह पर है। गुस्से भरे अंदाज में उन्होंने विपक्ष से कहा कि, “कब तक टुकड़ों में सोचते रहोगे, कब तक समाज को बांटते रहोगे।

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का किया ऐलान

वहीँ उन्होने अपने तीसरे कार्यकाल की भविष्यवाणी करते हुए कहा कि, “हम अपने पहले कार्यकाल में UPA सरकार के गड्ढे भरते रहें। दूसरे कार्यकाल में नए भारत की नींव रखी और अब तीसरे कार्यकाल में विकसित भारत का लक्ष्य बनाया है। BJP अबकी बार 400 पार करेगी। पार्टी को 370 सीटें जरूर मिलेंगी। अब तीसरा कार्यकाल ज्यादा दूर नहीं है। हम अपने आगामी तीसरे कार्यकाल में अगले एक हजार साल की मजबूत नींव रखेंगे। उन्होंने राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि भगवान राम न सिर्फ अपने घर लौटे, बल्कि ऐसे मंदिर का निर्माण हुआ जो भारत की पपरम्परा को अनादि काल तक नई ऊर्जा देता रहेगा।

विपक्ष पर बड़ी भविष्यवाणी, अगले चुनाव में दर्शक दीर्घा का दिखाया रास्ता

इसके साथ ही उन्होंने सदन के अंदर विपक्ष के भविष्य को भी दर्शाया है। विपक्ष का भविष्य बताते हुए उन्होंने कहा कि, “मैं विपक्ष के संकल्प की सराहना करता हूं। उनके भाषण के एक-एक बात से मेरा और देश का विश्वास पक्का हो गया है कि इन्होंने लंबे अरसे तक वहां यानी विपक्षी खेमे में रहने का संकल्प ले लिया है। आप लोग जिस तरह इन दिनों मेहनत कर रहे हैं, मैं पक्का मानता हूं कि जनता जनार्दन आपको जरूर आशीर्वाद देगी और आप जिस ऊंचाई पर हैं उससे भी अधिक ऊंचाई पर पहुंचेंगे और अगले चुनाव में दर्शक दीर्घा में दिखाई पड़ेंगे।”

नेहरू और इंदिरा पर भी साधा निशाना

अपने चर्चा में PM मोदी ने जवाहर लाल नेहरू का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि, ” कांग्रेस ने देश के सामर्थ्य पर कभी भी विश्वास नहीं किया। वे अपने आप को शासक मानते रहे। जनता जनार्दन को छोटा समझते रहे। मैं नाम बोलूंगा तो उनको चुभन होगी। खुद इंदिरा गांधी की सोच भी जवाहर लाल नेहरू से ज्यादा अलग नहीं थी। इंदिरा जी ने लाल किले से कहा था- दुर्भाग्यवश हमारी आदत ये है कि जब कोई शुभ काम पूरा होने को होता है तो हम आत्मसंतुष्टि की भावना से ग्रस्त हो जाते हैं और जब कोई कठिनाई आ जाती है तो हम नाउम्मीद हो जाते हैं। नेहरू जी ने लाल किले से कहा था- हिंदुस्तान में काफी मेहनत करने की आदत आमतौर से नहीं है। हम इतना काम नहीं करते हैं, जितना यूरोप, जापान, चीन, रुस और अमेरिका वाले करते हैं। नेहरू जी सोचते थें कि भारतीय आलसी होते हैं।”

कांग्रेस की रफ्तार से काम होता तो 100 साल लगते- PM Modi

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि, “आज देश में जिस रफ्तार के साथ काम हो रहा है, कांग्रेस सरकार इस रफ्तार की कल्पना भी नहीं कर सकती। हमने गरीबों के लिए 4 करोड़ घर बनाए। इसमें से 80 लाख पक्के मकान शहरी गरीबों के लिए बने। अगर कांग्रेस की रफ्तार से काम हुआ होता तो इतना काम होने में 100 साल लगते, 100 पीढ़ियां बीत जातीं।”

Related Articles

Back to top button