पुलिस ने 24 घंटे में ढूंढ निकाले आम्रपाली दुबे के चोरी हुए गहने-मोबाइल, एक्ट्रेस ने CM योगी का किया धन्यवाद

भारत समाचार की खबर का बड़ा असर हुआ है। अभिनेत्री आम्रपाली दुबे से 25 लाख की चोरी मामला में भारत समाचार की खबर का 24 घंटे में असर हुआ है। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के चोरी हुए गहने-मोबाइल के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी पिता-पुत्र हैं। ये दोनों तमिलनाडु के रहने वाले हैं।

अयोध्या. भारत समाचार की खबर का बड़ा असर हुआ है। अभिनेत्री आम्रपाली दुबे से 25 लाख की चोरी मामला में भारत समाचार की खबर का 24 घंटे में असर हुआ है। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के चोरी हुए गहने-मोबाइल के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी पिता-पुत्र हैं। ये दोनों तमिलनाडु के रहने वाले हैं।

24 घंटे के अंदर चोरी हुए गहने-मोबाइल मिलने पर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने सीएम योगी आदित्यनाथ और यूपी पुलिस का आभार जताया। उन्होंने कहा हमें उम्मीद नहीं थी कि इतनी जल्दी मिल जाएगा। गुरुवार सुबह नौ बजे के करीब मैंने शिकायत की। अगले दिन सुबह आठ बजे कॉल कर बताया गया कि चोरी के सामान मिल गए हैं।

बता दें, गुरुवार को अयोध्या के एक होटल से भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के 25 लाख के गहने और मोबाइल चोरी हो गए थे। एक्ट्रेस ने सिविल लाइंस थाने में सुबह शिकायत की थी। चोरी सामान पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया। बता दें, पुलिस ने ज्वेलरी के साथ 2 चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी पिता-पुत्र हैं। ये दोनों तमिलनाडु के रहने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button
Live TV