बदांयू में मतदाताओं पर Police का लाठीचार्ज, सपा कार्यकर्ताओं ने लगाया बड़ा आरोप…

मामला दरबारा गांव के बूथ संख्या 101 का है। जहाँ पुलिस के ऊपर आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने वोट डालने जा रहे मतदाताओं पर लाठीचार्ज किया है। 

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत बुधवार यानी 7 मई को यहां के 10 सीटों- संभल, हाथरस, आगरा ,फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदांयू, आंवला और बरेली में मतदान जारी है। सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी कतारें आ रही हैं। मतदान के बीच बदायूं से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बदायूं में पुलिस ने मतदान के दौरान वहां लाठीचार्ज किया है। वहीं, सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने उनका मतदान परचा फाड़ा है।

यह पूरा मामला बिसौली कोतवाली दरबारा गांव के बूथ संख्या 101 का है। जहाँ पुलिस के ऊपर आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने वोट डालने जा रहे मतदाताओं पर लाठीचार्ज किया है।  

Related Articles

Back to top button