अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के आत्महत्या मामले में पुलिस सख्त, बढ़ेगी समर सिंह की मुश्किलें, कुर्क की तैयारी में पुलिस

भोजपुरी ऐक्ट्रेस आकांक्षा दुबे वाराणसी के एक होटल के कमरे में मृत पाई गईं। अभिनेत्री वहां अपनी फिल्म लायक हूं मैं नालायक नहीं की शूटिंग के लिए गई थी। दुर्भाग्य से, 26 मार्च, 2023 को उनका निधन हो गया। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, अभिनेत्री की मृत्यु आत्महत्या से हुई। हालांकि, उसके होटल के कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। फिलहाल उत्तर प्रदेश पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आकांक्षा की मौत के बाद एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड और सिंगर समर सिंह का नाम भी इस मामले में सामने आया है। वहीं इस मामले में अब सिंगर समरजीत सिंह और उसके भाई संजय सिंह मुश्किले बढ़ने वाली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट लिया, जिसके बाद आरोपियों पर पुलिस कुर्क की कार्रवाई कर सकती है। जिसके लिए पुलिस ने न्यायालय में आवेदन किया है।

एक्ट्रेस की मां ने समर सिंह को फांसी देने की मांग की

एक्ट्रेस की मां ने समर सिंह को फांसी देने की मांग सरकार से कर रही हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘मैं योगी सरकार से यही चाहता हूं कि मेरी बेटी को न्याय प्रदान करें। उन्होंने खुलासा किया कि 21 मार्च को समर सिंह के भाई संजय सिंह ने आकांक्षा दुबे को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसकी जानकारी अभिनेत्री ने खुद उन्हें फोन पर दी थी।

पुलिस विभिन्न राज्यों और जनपद में दे रही है दबिश

समर सिंह और संजय सिंह की तलाश में पुलिस ने आज़मगढ़ के साथ अन्य जिलों में दबिश मार रही है। लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लग रहा है और आरोपी अभी भी फरार है। आगे की तलाश के लिए पुलिस की एक टीम मुंबई भी भेजी जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button