खनन माफिया को पकड़ने गई पुलिस, मुठभेड़ में 5 पुलिस कर्मी घायल, 1 महिला की हुई मौत !

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के एक खनन माफिया को पकड़ने के लिए गयी जसपुर पुलिस की टीम पर फायरिंग की गयी। जिसके बाद दोनों तरफ से मुठभेड़ हुई...

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के एक खनन माफिया को पकड़ने के लिए गयी जसपुर पुलिस की टीम पर फायरिंग की गयी। जिसके बाद दोनों तरफ से मुठभेड़ हुई। जिससे 5 SOG पुलिस कर्मी बुरी तरह घायल हो गए हैं। जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। जिन्हे ICU में भर्ती किया जा रहा हैं। साथ ही मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से एक महिला की मौत हो गई हैं

पुलिस 50000 इनामी खनन माफिया का पीछा कर रही थी। जो उत्तराखंड के जसपुर में पहुंच गया था। दबिश के लिए गई पुलिस पर जफर और उसके साथियों ने फायरिंग कर दी। जिससे पुलिसकर्मी घायल हो गए उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

मुरादाबाद रेंज के DIG शलभ माथुर मौके पर पहुंचे हैं। साथ ही एसएसपी हेमंत कुटियाल और एसपी संदीप मीणा भी घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं। सुचना मिलते ही जसपुर क्षेत्र के विधायक भी वहां पहुंचे हैं। स्थानीय लोगो ने कुछ पलिस करतियों को बंधक भी बनाया हुआ हैं। उनका आरोप हैं कि पुलिस की गोली से बीजेपी नेता की पत्नी की मौत हुई हैं। प्रशासन लगातार समझाने का प्रयास कर रहा हैं। लोगों ने नेशनल हाइवे 74 का चक्का जाम किया हुआ हैं।

Related Articles

Back to top button